Sunday, September 22, 2019

Arithmath set III

x41. यदि '+' का अभिप्राय '×' हो, '×' का अभिप्राय '»' हो, '»' का अभिप्राय '–' हो तथा '–' का अभिप्राय '+' हो, तो 128 + 2 – 4 × 2 + 28 » 6 का मान है
(a) 300 (b) 306 (c) 310 (d) 312 (Ans : b)
संकेतप्रश्नानुसार, चिन्ह परिवर्तन करने पर
128 × 2 + 4 
» 2 × 28 – 6
= 256 + 2 × 28 – 6
= 256 + 56 – 6
= 312 – 6 = 306

x42.
यदि '*' का तात्पर्य '+', '$' का तात्पर्य '×', '#' का तात्पर्य '»' तथा '@' का तात्पर्य '–' हो, तो 552 # 12 $ 2 * 15 @ 27 का मान है
(a) 70 (b) 80 (c) 95 (d) 105 (Ans : b)
संकेतप्रश्नानुसार, चिन्ह परिवर्तन करने पर
552 
» 12 × 2 + 15 – 27
= 46 × 2 + 15 – 27
= 107 – 27 = 80

43.
किस धन पर 2 1/3 वर्षों में 3 3/4% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर ब्याज रु. 210 होगा?
(a)
रु. 2800 (b) रु. 1580 (c) रु. 2400 (d) उपरोक्त में से कोई नहीं (Ans : c)
संकेतमूलधन = ब्याज×100/समय×दर =210×100/ 7/3×15/4 = रु. 2400

x44.
वह छोटी-से-छोटी संख्या बताइए जिससे 21 को भाग देने परपरिणाम एक पूर्ण वर्ग आए
(a) 6 (b) 4 (c) 9 (d) 3 (Ans : b/d)
संकेत216,6 का घन (Cube) है। 6 से भाग देने पर यह 36 होगा जो पूर्ण वर्ग है। 3, या 4 से भाग देने पर पूर्ण वर्ग प्राप्त नहीं होता। 

45. 48 – 12 × 3 +9/12 – 9 
» 3 का मान होगा– 
(a) 21/9 (b) 21 (c) 3 (d) 4 1/3 (Ans : a)
संकेत? = 48 – 36 + 9/12 – 3 = 21/9 

x46. abc
तथा xyz का महत्तम समापवर्तक होगा– 
(a) abc (b) xyz (c) 1 (d) 0 (Ans : c)
संकेतabc तथा xyz में कुछ भी समान नहीं है, इसलिए उसका . . 1 होगा। 

x47. (m3 – 4m)
के गुणनखण्ड हैं– 
(a) m(m + 2) (m +2) (b) m(m2 
» 4)(c) m(m – 2) (m + 2) (d) m(m + 2) (m – 2) (Ans : c)
संकेतm3 – 4m = m(m2 – 4)
m(m – 2) (m + 2)
 
48. चीनी के मूल्य में 20% की वुद्धि हुई। कोई व्यक्ति अपनी खपत कितने प्रतिशत कम करे ताकि उसके इस मद में खर्च में वृद्धि हो?
(a) 20 (b) 16.66 (c) 15 (d) 18.25 (Ans : b)
संकेतअभीष्ट प्रतिशत = r/100+r×100
= 20/100+20×100
= 100/6 = 16.66%

49.
एक घण्टी प्रत्येक 60 सेकण्ड पर बजती है और दूसरी घण्टी प्रत्येक 62 सेकण्ड पर बजती है दोनों घण्टी एकसाथ ठीक 10 बजे बजी, तो अगली बार दोनों एकसाथ किस समय बजेंगी?
(a) 10 : 16
बजे (b) 10 5 30 बजे (c) 10 : 31 बजे (d) 10 : 21 बजे (Ans : c)
संकेत60 तथा 62 का .. = 1860 सेकण्ड
= 31
मिनट
अत: दोनों घण्टी एकसाथ 10 : 31 बजे बजेंगी।

50.
किसी खेल प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी का स्थान ऊपर से 8वाँ तथा नीचे से 84वाँ था। कुल प्रतियोगियों की संख्या थी
(a) 93 (b) 91 (c) 89 (d) 88 (Ans : b)
संकेतखेल प्रतियोगिता में कुल प्रतियोगियों की अभीष्ट संख्या
= (8 + 84) – 1
= 92 – 1 = 91

51. 6¼×0.25+0.75–0.3125
का मान होगा
(a) 5.9375 (b) 4.2968 (c) 2.1250 (d) 2 (Ans : d)
संकेत? = 6¼×0.25+0.75–0.3125
= 25/4×
¼+0.75–0.3125=2 

52.
अनीता ने अपनी सहेली से 12% वार्षिक ब्याज की दर सेवर्षों के लिए रु. 400 उधार लिए। उसने कितना ब्याज अदा किया?
(a)
रु. 110 (b) रु. 115 (c) रु. 120 (d) रु. 125 (Ans : c)
संकेतब्याज = मूलधन×समय×दर/100
= 400×5×12/100×2=
रु. 120

53. 8
पुरुषों का औसत भार 1.5 किग्रा बढ़ जाता है जब एक नया पुरुष 65 किग्रा भार वाले व्यक्ति के स्थान पर जाता है। नये व्यक्ति का भार बताइए।
(a) 70
किग्रा (b) 74 किग्रा (c) 76 किग्रा (d) 77 किग्रा (Ans : d)
संकेतअभीष्ट भार
= 65 + 8 × 1.5
= 65 + 12 = 77
किग्रा

54. 171
मी लम्बी एक रेलगाड़ी 45 किमी/घण्टे की गति से चलते हुए 229 मी लम्बे एक पुल को कितने समय में पार कर लेगी?
(a) 30
सेकण्ड (b) 35 सेकण्ड (c) 32 सेकण्ड (d) 40 सेकण्ड (Ans : c)
संकेतअभीष्ट समय = 171+229/45×5/18=32 सेकण्ड

55. 80.40 
» 20 – (–42) का मान होगा
(a) 497.8 (b) 5.786 (c) 947 (d) 8.22 (Ans : d)
संकेत? = 80.40 »20 – (–4.2)
= 4.02 + 4.2 = 8.22
56. एक कक्षा में 40 विद्यार्थी हैं। एक दिन 7/10 विद्यार्थी उपस्थित थे। उस दिन अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या क्या है?
(a) 15 (b) 20 (c) 17 (d) 12 (Ans : d)
संकेतअनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या = 40 × (1–7/10) = 40×3/10= 12

57.
एक कक्षा में 50 लड़के हैं। उनका औसत वजन 45 किग्रा है। यदि लड़का कक्षा छोड़ता है, तो औसत 100 ग्राम से कम हो जाता है। कक्षा छोड़ने वाले लड़कों का वजन है
(a) 49.9
किग्रा (b) 48.5 किग्रा (c) 50.5 किग्रा (d) 50 किग्रा (Ans : a)
संकेतवर्ग छोड़ने वाले छात्र का वजन
= 50×45–49×44.9
= 2250–2200.1
= 49.9
किग्रा

58.
कोई धन 10 वर्ष में दोगुना हो जाता है। उसी दर से वह धन कितने वर्ष में तीन गुना हो जाएगा?
(a) 25 (b) 20 (c) 30 (d) 15 (Ans : b)
संकेतयदि ब्याज की प्रकृति नहीं बताई गई है, तो हम इसे साधारण ब्याज ही मानेंगे। ऐसे में यदि धन 10 वर्ष में दोगुना होता है, तो 20 वर्ष में तीन गुना होगा।

x59. 20
सेमी ×10 सेमी की कितनी ईंटों से 25 मी ×16 मी का फर्श फर्श बनाया जा सकता है?
(a) 30000 (b) 20000 (c) 25000 (d) 40000 (Ans : b)
संकेतईंटों की संख्या = 2500×1600/20×10= 20000

56.
एक व्यापारी एक वस्तु के अंकित मूल्य पर 14% की छूट देता है। यदि वस्तु का विक्रय मूल्य रु. 645 हो, तो वस्तु का अंकित मूल्य होगा
(a)
रु. 800 (b) रु. 810 (c) रु. 750 (d) रु. 775 (Ans : c)
संकेतवस्तु का अंकित मूल्य = 100/86×645
= 750

57.
एक रेलगाड़ी 60 किमी/घण्टा की चाल से चलकर 4 घण्टे में जयपुर से दिल्ली पहुँचती है यदि किसकी चाल 80 किमी/घण्टा हो, तो इसे पहुँचने में कितना समय लगेगा?
(a) 2
घण्टे ​30 मिनट (b) 2 घण्टे (c) 3 घण्टे 20 मिनट (d) 3 घण्टे (Ans : d)
संकेतदिल्ली से जयपुर जाने के क्रम में रेलगाड़ी द्वारा तय की गई दूरी = 60×4= 240 किमी 80 किमी/घण्टे की चाल से यह दूरी तय करने में लगा समय = 240/80
= 3
घण्टे

58.
दो रेलगाड़ियाँ जिनकी लम्बाई क्रमश: 180 मी तथा 220 मी है, एक-दूसरे की विपरीत दिशा में क्रमश: 40 किमी/घण्टा एवं 50 किमी/घण्टा के वेग से दौड़ रही हैं। एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?
(a) 16
सेकण्ड (b) 17 सेकण्ड (c) 18 सेकण्ड (d) 22 सेकण्ड (Ans : a)
संकेतकुल लम्बाई 180+200= 400
आपेक्षिक चाल =40+50= 90 किमी/घण्टा
एक-दूसरे को पार करने में लगा समय =3600×400/90000= 16 सेकण्ड

59.
एक स्थान A से दूसरे स्थान B तक एक मोटरसाइकिल की औसत गति 65 किमी/घण्टा है तथा B, से A तक आने में औसत गति 60 किमी/घण्टा है पूरी यात्रा में उसकी औसत गति क्या है?
(a) 60
किमी/घण्टा (b) 72.2 किमी/घण्टा (c) 62.4 किमी/घण्टा (d) 60.8 किमी/घण्टा (Ans : c)
संकेतऔसत चाल = 2×60×65/60+65
= 62.4​
किमी/घण्टे

60. 3
किग्रा चीनी के घोल में 40% चीनी है। इसमें 1 किग्रा पानी मिला दिया जाता है अब उसमें चीनी और पानी किस अनुपात में है?
(a) 3 : 4 (b) 3 : 7 (c) 4 : 7 (d) 5 : 7 (Ans : b)
संकेत3 किग्रा घोल में 40% चीनी अर्थात् 1.2 किग्रा चीनी 1 किग्रा पानी मिला देने पानी का मात्रा
=(3 – 1.2) + 1 = 2.8​
किग्रा
नये घोल में चीनी और पानी का अनुपात
=1.2/2.8=3:7

61.
एक आदमी ने दो रेडियो जिनमें एक को 10% हानि तथा दूसरे को 10% लाभ पर बेचा, तो प्रतिशत हानि क्या होगी?
(a) 1%
हानि (b) 1% ​लाभ (c) 2% हानि (d) 2% लाभ (Ans : a)
संकेतयदि लाभ तथा हानि का प्रतिशत बराबर हो, तो हमेशा हानि होती है।
हानि प्रतिशत = x2/100 = 10×10/100 = 1%
62. यदि एक रेलगाड़ी की लम्बाई 150 मी है और यह एक खम्भे को 12 सेकण्ड में पार करती है तो किमी/घण्टे में इस रेलगाड़ी की गति कितनी है
(a) 60 (b) 50 (c) 75 (d) 45 (Ans : d)
संकेतगति = 150/12×18/5= 45 किमी/घण्टा 

63.
चार घण्टियाँ 6, 8, 12 18 सेकण्ड के अन्तराल पर बजती हैं। यदि वे एकसाथ 12 बजे बजना शुरू होती हैं, तो वह न्यूनतम समय क्या हैं, तब वे फिर साथ-साथ बजेंगी
(a) 1
मिनट और 12 सेकण्ड (b) 1 मिनट और 15 सेकण्ड (c) 1 मिनट और 20 सेकण्ड (d) उपरोक्त में से कोई नहीं (Ans : a)
संकेतअभीष्ट समय 
= (6, 8, 12, 18
का ..) सेकण्ड 
= 72
सेकण्ड 
= 1
मिनट 12 सेकण्ड बाद बजेगा 

64.
पेट्रोल की कीमतें 10% कम हो गई। एक उपभोक्ता पेट्रोल की खपत कितनी बढ़ाए ताकि उसका पेट्रोल पर व्यय नहीं घटे
(a) 11 1/9% (b) 12 1/3% (c) 10 1/2% (d) 14% (Ans : a)
संकेतअभीष्ट प्रतिशत 
= 10/100 – 10×100 
= 100/9 = 11 1/9%

65.
अपनी सामान्य गति का 6/7 चलने पर एक आदमी को 25 मिनट की देरी हो जाती है। उसका सामान्य समय ज्ञात करें। 
(a) 1
घण्टा 20 मिनट (b) 2 घण्टा 30 मिनट (c) 3 घण्टे (d) 4 घण्टे 10 मिनट (Ans : b)
संकेतसामान्य समय = 6/(7 – 6)×25 
= 25×6 = 160
मिनट 
= 2
घण्टा 30​ मिनट 

66.
दो बर्तनों की क्षमता 120 लीटर एवं 56 लीटर है। उस बर्तन की क्षमता क्या होगी जिससे दोनों में भरा तेल पूर्णतया मापा जा सके
(a) 7850
घन सेमी (b) 9500 घन सेमी (c) 8000 घन सेमी (d) 7500 घन सेमी (Ans : c)
संकेत120 लीटर = 120000 घन सेमी 
56
लीटर = 56000 घन सेमी 
दोनों का .. = 8000 घन सेमी 

67. (0.125×0.01) 
» (0.5×0.005) का मान होगा– 
(a) 0.510 (b) 0.550 (c) 0.500 (d) 0.050 (Ans : *)
संकेत? = (0.125×0.01) » (0.5×0.005)
= 0.125×0.01/0.5×0.005 = 0.5 

68.
कोई बस किसी स्थान से दोपहर 12 : 25 बजे निकलती है और गन्तव्य स्थल 10 : 45 प्रात: पहुँचती है। यात्रा का अवधि है– 
(a) 22
घण्टे 40 मिनट (b) 24 घण्टे 20 मिनट (c) 22 घण्टे 20 मिनट (d) 24 घण्टे 40 मिनट (Ans : c)
संकेतअगले दिन दोपहर 12 : 25 में 24 घण्टे होंगे। उससे 1 घण्टा 40 मिनट पहले का लिया गया समय = 22 घण्टा 20 मिनट 

69. 1
मिनट 12 सेकण्ड, 1 घण्टे का कितना प्रतिशत है
(a) 2 (b) 12 (c) 10 (d) 20 (Ans : a)
संकेतअभीष्ट प्रतिशत = 60/60×100 
= 6/5×60×100 
= 2%

70.
यदि किसी संख्या को 125 से भाग दिया जाता है, तो शेष 25 बचता है। यदि 11 से भाग दिया जाता है, तो शेषफल बचेगा– 
(a) 4 (b) 3 (c) 25 (d) 20 (Ans : b)
संकेतअभीष्ट शेषफल
25
को 11 से भाग देने पर 
बचा शेषफल = 3

71. 625/5×144/3×0.07 का मान होगा– 
(a) 14 (b) 0.140 (c) 1.40 (d) 140 (Ans : c)
संकेत? = 25/5×12/3×0.07 = 5×4×0.04 = 1.4 

72.
किसी निश्चित धन पर 2 वर्ष में चक्रवद्धि ब्याज रु. 41 तथा साधारण ब्याज रु. 40 हैं। ब्याज की दर कितनी प्रतिशत होगी
(a) 5 (b) 6 (c) 8 (d) 4 (Ans : a)
संकेतदर = (41 – 40) × 100/ 40/2×1 
= 1 × 100/20 = 5%

73.
किसी परीक्षा में 38% परीक्षार्थी सामान्य ज्ञान में फेल हुए, 29% परीक्षार्थी गणित में तथा 10% परीक्षार्थी दोनों में फेल हुए, तो दोनों विषयों में कितने प्रतिशत परीक्षार्थी पास होंगे
(a) 45 (b) 43 (c) 50 (d) 40 (Ans : b)
संकेतदोनों विषयों में पास परीक्षार्थी 
= 100 – [(38 + 29) – 10]
= 100 – (67 – 10) = 43 

74.
कोई व्यापारी अपनी खाद्य वस्तु की कीमत को 10% कम करता है, तो खाद्य वस्तु के मूल्य में कितने प्रतिशत वृद्धि करेगा कि उसके खाद्य मूल्य में कोई परिवर्तन हो
(a) 9 1/11 (b) 11 1/9 (c) 10 (d)
इनमें से कोई नहीं (Ans : b)
संकेतअभीष्ट वृद्धि प्रतिशत 
= x × 100/(100 – x)
= 10 × 100/90 = 11 1/9%

75.
यदिका अर्थ × हो, × का अर्थ + हो, + का अर्थ » हो तथा » का अर्थहो, तो 40 × 12 + 3 – 60 » 60=? 
(a) 482.9 (b) 16 (c) 44 (d)
इनमें से कोई नहीं (Ans : )
संकेतप्रश्नानुसार, चिन्ह परिवर्तन करने पर
40 × 12 + 3 – 6 
» 60
= 40 + 12 
» 3 × 6 – 60 
= 40 + 4 × 6 – 60 = 64 – 60 = 4 

76.
प्रथम दस सम संख्याओं का औसत क्या होगा
(a) 10 (b) 12.5 (c) 9 (d) 11 (Ans : d)
संकेतअभीष्ट औसत = n(n + 1)/n 
= 10 × 11/10 = 11 

77. A
तथा B किसी कार्य को 16 दिनों में पूरा करते हैं, जबकि A अकेला उसी कार्य को 24 दिनों में पूरा करता है। अकेला B उस कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा
(a) 56 (b) 48 (c) 36 (d) 64 (Ans : b)
संकेतअभीष्ट समय 
= 16 × 24/24 – 16 = 16 × 24/8 = 48
दिन 

78. 10
और 40 के बीच अभाज्य पूर्णांकों की संख्या कितनी है
(a)
पाँच (b) : (c) नौ (d) आठ (Ans : d)
संकेत10 और 40 के बीच निम्नलिखित आठ अभाज्य पूर्णांक हैं 
11, 13, 17, 19, 23, 29, 31, 37 

79.
एक फुटबॉल टूर्नामेण्ट में, 7 ​विभिन्न टीमों के लिए 87 खिलाड़ी हैं। प्रत्येक टीम में कम-से-कम 12 खिलाड़ी हैं। प्रत्येक टीम में कम-से-कम 12 खिलाड़ी हैं। किसी एक टीम के लिए सबसे बड़ी सम्भव संख्या कौन-सी है
(a) 13 (b) 14 (c) 15 (d) 21 (Ans : c)
संकेतसभी टीम में न्यूनतम खिलाड़ियों की संख्या = 12 × 7 = 84, शेष 3 खिलाड़ी यदि किसी एक ही टीम में दे दिए जाऐं, तो उससे टीम में खिलाड़ियों की संख्या (जो अधिकतम सम्भव संख्या होगी) है। 

80.
निम्नलिखित संख्याओं में से कौन-सी विषम संख्या है
43,26,50,37,17,82 
(a) 26 (b) 50 (c) 43 (d) 82 (Ans : b)
संकेतअन्य सभी संख्याएँ या तो अभाज्य संख्या हैं या फिर 2 से भाग देने पर अभाज्य संख्या हो जाती है, परन्तु संख्या 50 में ऐसा नहीं है। 

81.
एक लड़का तीन सिक्के उछालता है कम-से-कम एक चित्त (हेड) आने की सम्भावना है
(a) 1/3 (b) 1/2 (c) 1/8 (d) 7/8 (Ans : c)
संकेतअभीष्ट प्रायिकता = (1/2)n = (1/2)3 = 1/8 

82.
तीन लड़कें और तीन लड़कियों के एक समूह से एक लड़का और एक लड़की खेल के लिए चुने जाते हैं। कितने सम्भावित तरह से चुनाव किया जा सकता है
(a) 8 (b) 6 (c) 3 (d) 9 (Ans : d)
संकेतअभीष्ट सम्भाविता3C1 × 3C1 = 3 × 3 = 9

83.
एक 5 मी लम्बे और 4 मी चोड़े टैंक में पानी भरा है, जिसकी गहराई 2 मी है। टैंक में पानी की मात्रा है– 
(a) 40
घन मी (b) 38.28 घन मी (c) 38 घन मी (d) 35 घन मी (Ans : a)
संकेतटैंक में पानी का मात्रा 
=
टैंक का आयतन 
=
लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई 
= 5 × 4 × 2 = 40
घन मी 

84.
एक लकड़ी के टुकड़े की माप 30 सेमी×24 सेमी×18 सेमी है। इसमें ऐसे घन काटने हैं जिनके सिरे 6 सेमी हों, तो उन घनों की संख्या क्या होगी
(a) 60 (b) 55 (c) 54 (d) 75 (Ans : a)
संकेतघनों की संख्या = 30×24×18/6×6×6 = 60 

85. 5%
की दर से 3 महीने के लिए निवेश किए गए कितने मूलधन पर साधारण ब्याज रु. 25 बन जाएगा
(a)
रु. 1800 (b) रु. 1850 (c) रु. 1900 (d) रु. 2000 (Ans : d)
संकेतमूलधन = ब्याज×100/समय×दर 
= 25×100/ 3/12×5 
= 25×100×12/3×5 =
रु. 2000

86.
निम्न में से कौन-सी अभाज्य संख्या है
(a) 33 (b) 81 (c) 93 (d) 97 (Ans : d)
संकेतचूँकि संख्या 97 केवल 1 एवं स्वयं से विभाजित है। अत: यह एक अभाज्य संख्या है। 

87. 2.31×0.019
को सरल कीजिए। 
(a) 0.14389 (b) 0.4389 (c) 0.04389 (d) 0.44389 (Ans : c)
संकेत? = 2.31×0.019=0.04389 

88.
एक कक्षा के 16 लड़कों का औसत भार 50.25 किग्रा है तथा शेष 8 लड़कों का औसत भार 45.15 किग्रा है। कक्षा के सभी लड़कों का औसत भार कितना है
(a) 38.55
किग्रा (b) 48 किग्रा (c) 48.55 किग्रा (d) इनमें से कोई नहीं (Ans : c)
संकेतअभीष्ट औसत 
= 16×50.25+8×45.15/24
=804+361.2/24 = 1165.2/24 
48.55
किग्रा 

89. 52.416 
» 18.72 + 628 का मान है– 
(a) 2.09664 (b) 8.36 (c) 9.08 (d) 9.80 (Ans : c)
संकेत? = 52.416/18.72+ 6.28=2.8 + 6.28 = 9.08 

90. 0.000033 
» 0.11 का मान है 
(a) 0.003 (b) 0.03 (c) 0.0003 (d) 0.3 (Ans : c)
संकेत? = 0.000033/0.11 = 0.0003 

91.
एक कार की गति 36 किमी/घण्टा है। इसे मी/से में व्यंजित कीजिए। 
(a) 20
मी/से (b) 15 मी/से (c) 10 मी/से (d) 25 मी/से (Ans : c)
संकेत36 किमी/घण्टा = 36 × 1000/60×60 = 10 मी/से 

92.
निम्न में विषम को ज्ञात कीजिए। 
16, 25, 36, 72, 144, 196, 225 
(a) 36 (b) 72 (c) 196 (d) 225 (Ans : b)
संकेतशेष सभी किसी--किसी संख्या के वर्ग अवश्य हैं, पर 72 ​ऐसी संख्या नहीं है। 

93.
एक विद्यालय में 850 छात्र हैं। इनमें 44% मुस्लिम, 28% हिन्दू, 10% सिख और शेष अन्य समुदायों के हैं, तो अन्य समुदायों की संख्या में कितने छात्र हैं
(a) 173 (b) 143 (c) 153 (d) 163 (Ans : c)
संकेतअन्य समुदायों के छात्रों का प्रतिशत 
= 100 – (44+28+10) 
= 100 – 82 = 18 
अन्य समुदायों के छात्रों की संख्या 
= 850 × 18/100 = 153 

94. 115 2/3 – 13 1/7 + 22 1/5
का योग..... होगा। 
(a) 105 71/124 (b) 124 76/105 (c) 142 76/105 (d) 105 92/105 (Ans : b)
संकेत115 2/3 – 13 1/7 + 22 1/5 
= (115 – 13 + 22) + (2/3 – 1/7 + 1/5) = 124 76/105 

95.
एक मेज जिसकी कीमत रु. 750 थी, 4% हानि पर बेची गई। उसका विक्रय मूल्य क्या था
(a)
रु. 746 (b) रु. 730 (c) रु. 780 (d) रु. 720 (Ans : )
संकेतअभीष्ट विक्रय मूल्य 
= 750 × (100 – 4)/100 
= 750 × 96/100 =
रु. 720 

96.
एक कक्षा में 15 लड़कों की औसत आयु 11 वर्ष है। यदि 9 वर्ष के 5 लड़के कक्षा में और सम्मिलित हो जाएँ, तो अब उनकी औसत आयु होगी– 
(a) 20
वर्ष (b) 10 वर्ष (c) 10.5 वर्ष (d) 10.33 वर्ष (Ans : c)
संकेतअभीष्ट औसत आयु 
= 15×11+5×9/(15+5)
= 165+45/20 = 10.5
वर्ष 

97.
एक मकान की कीमत रु. 40000 है और उसमें रखे सामान की रु. 15000 मकान और उसमें रखी वस्तुओं को अग्नि के विरुद्ध, उसके मूल्य के 80% पर बीमा कराने में कितना प्रीमियम प्रतिवर्ष देना होगा यदि प्रीमियम 7.5% है
(a)
रु. 3300 (b) रु. 2300 (c) रु. 5425 (d) रु. 3425 (Ans : a)
संकेतअभीष्ट प्रीमियम 
= (4000+15000)×80/100 × 7.5/100 
=
रु. 3300

98.
वह बड़ी-से-बड़ी संख्या ज्ञात करें जिसको 1050, 1250 और 1650 में भाग देने पर क्रमश: 43, 31 तथा 7 शेष बचे। 
(a) 63 (b) 53 (c) 73 (d) 59 (Ans : b)
संकेत1050 – 43 = 1007 
1250 – 31 = 1219 
1650 – 7 = 1643 
अभीष्ट संख्या = 1007, 1219 और 1643 का .. = 53 

99.
एक टेलीविजन तथा फ्रीज में से प्रत्येक को रु. 12000 में बेचा गया। यदि टेलीविजन को उसके लागत मूल्य के 20% लाभ पर बेचा गया हो, तो पूरे सौदे में कुल कितना लाभ या हानि हुई
(a)
लाभ हानि (b) रु. 1000 की हानि (c) रु. 1000 का लाभ (d) रु. 1200 की हानि (Ans : b)
संकेतऐसे प्रश्नों में सदैव हानि होती है। 
कुल हानि = 2×12000/(100/20)2 – 1
= 24000/25 – 1 = 24000/24 =
रु. 1000

100. 1000
से कम कितने 11 के धनात्मक पूर्णांक गुणज ऐसे है, जिनके वर्गमूल पूर्ण संख्याएँ है
(a)
दो (b) चार (c) आठ (d) पाँच 
संकेत11 के धनात्मक पूर्णांक गुणन, जिनके वर्गमूल पूर्ण संख्याएँ हैं, केवल दो 121 484 है। 11 एक अभाज्य संख्या है।
अत: गुणनखण्ड 1 11 ही होंगें।

Arithmath set III

x41. यदि '+' का अभिप्राय '×' हो , '×' का अभिप्राय ' » ' हो , ' » ' का अभिप्राय '–' ...